Site icon Monday Morning News Network

भाजपा नेता प्रकाश नोनिया के होली मिलन समारोह में झूमे लोग

लोयाबाद:लोयाबाद मोड़ भाजपा कार्यालय में लोयाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ फेडरेशन के अध्यक्ष सह भाजपा नेता प्रकाश नोनिया की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में सभी संप्रदाय के लोग उपस्थित होकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में दो गोला चैता का भी आयोजन किया गया।

व्यास रतन और व्यास संजय पश्चिम बंगाल और धनबाद की टीम ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

कोयलाञ्चल के लोगों में होली का उत्साह चरम पर है। लोग इस त्यौहार की तैयारी में जोर-शोर से लगे हैं। आज शाम को पारंपरिक तरीके से होलिका दहन की जायेगी और कल होली का त्यौहार मनाया जायेगा।

होली और चुनाव के मद्देनजर राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर 31 मई तक रोक लगा दी गई हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक डी0 के0 पाण्डे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इस अवसर पर राजीव रंजन प्रसाद, मनोज मुखिया, दिनेश रवानी, जलाल अंसारी, मुकेश पासवान, सतेंद्र नोनिया, शमीम खान, मदन चौहान, मुर्शीद आलम, रामा सिंह, राकेश चौहान, आशीष चौहान तथा सैकड़ों लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।

Last updated: मार्च 20th, 2019 by Pappu Ahmad