कम बारिश से किसान परेशान, सरकार इत्मीनान-उमाकान्त रजक
बोकारो। झारखंड में कम वर्षा से मुख्य फसल धान की बोआई तो दूर धान के बिछड़े ठीक से उग नहीं पाये हैं। यदि गवाई बराज का काम पूरा हो गया होता तो, किसानो के माथे पर चिंता की लकीर मोटी नहीं होती। उक्त बातें चन्दनकियारी के दूबे काटा मौड़ पर सोमवार को आजसू पार्टी के निर्मल महतो जॉन के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक ने कही।
उन्होंने कहा कि गवाई बराज योजना भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया। जिसका परिणाम है कि इस वर्ष भी किसानों की इंद्र भगवान के भरोसे रहना पड़ेगा। गवाई बराज से सिंचाई पानी का लाभ नहीं मिल पायेगा। इसका दोषी का निर्धारण सरकार को करनी चाहिए। क्योंकि चन्दनकियारी के सरकार के मंत्री के देख रेख में गोवाई बराज का काम हो रहा है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक ने कहा कि चन्दनकियारी के लोग ,अपने भविष्य की उम्मीद मात्र धान की खेती से बांधते हैं। अवर्षा की परिस्थिति बन रही है। सरकार को किसानों को इस मुसीबत से उबारने के लिए, किसान कल्याण योजना पर काम करना शूरू कर देना चाहिए। ऋण की वसूली की तत्काल रोकने के आदेश देना चाहिए। चिकित्सा में होने वाले खर्च से किसानों को मुक्त करना चाहिए।
मौके पर भोला नाथ गोप,दामोदर महतो,प्रकाश शर्मा,गणेश महतो,जे•डी•महतो,वशिष्ठ सिंह चौधरी,मंटु लाल महतो,दिलीप महतो,शशधर मांझी,तारा पद मुखर्जी,बासुकी नाथ माहथा, मेघनाथ कैवर्त,भक्ति पद गोप,धनन्जय सहिस,प्रबोध सिंह चौधरी,गिरिधारी मांझी,शुभाष लोहार,दिलीप गोराँई,विश्वनाथ महतो,अमृत महतो,रवि महतो आदि उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View