Site icon Monday Morning News Network

स्थानीय मसले हमारे इलाके से गौण हो जाते हैं, इसे समझना होगा – भुवनेश्वर यादव

जनसंवाद यात्रा लगातार अपने अभियान में आगे बढ़ता जा रहा है। जनसंवाद यात्रा के 17 वें दिन पाण्डेयबारा चौक पर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया गया। इस दौरान संजय मेहता ने कहा कि झारखंड के तीन बड़े मसले स्थानीयता, नियोजन और पुनर्वास इन विषयों पर राज्य के भीतर एक समग्र और स्पष्ट नीति बनाए जाने की जरूरत है। यह नीति झारखंडी भावनाओं के आधार पर हो जिसमें झारखंडी हक अधिकारों की प्राथमिकता हो। मेहता ने कहा कि यदि 81 विधायक और 14 सांसद झारखंड की माटी के होते तो आज यह समस्या नहीं जन्म लेती। देश के अन्य राज्य अपने निवासियों के लिए नौकरी आरक्षित कर रहे हैं। हमारे पास स्थानीय नीति नहीं होने के कारण नियोजन नीति भी स्पष्ट नहीं हो पाती है। यह एक स्पष्ट परिभाषा तय होनी चाहिए कि झारखंड में झारखंडी कौन है। संजय मेहता ने एक बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि हजारीबाग एवं बरही क्षेत्र के प्रतिनिधि इन सवालों को लेकर गंभीर नहीं हैं। वे एक बयान तक देना मुनासिब नहीं समझते। समर्थन तो दूर की बात है। इसलिए झारखंड में इस वक्त जरूरत इस बात की है कि स्थानीय स्तर पर नेतृत्व का कौशल निखारा जाए। स्थानीय नेतृत्व के उभार से इलाके में एक बड़ी राजनीतिक चेतना का जन्म होगा।

भुनेश्वर यादव ने कहा कि हमारे पूरे क्षेत्र से स्थानीय मुद्दों को राजनीति के केंद्र से गायब कर दिया जाता है। इस कारण लोकल मुद्दे राजनीतिक विमर्श में नहीं आ पाते। यहाँ के नेता यह सोचते हैं कि स्थानीय मुद्दे अगर चर्चा में आ गए तो उनकी राजनीति प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, सम्प्रदाय में बाँटकर राजनीति की जाती है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे मसलों पर ये नेता चुप्पी साध लेते हैं। यही कारण है कि बरही क्षेत्र में शिक्षा की स्थिति दयनीय है। इस दौरान जन संवाद यात्रा को आमजनों का अपार साथ मिला। सभी ने एक स्वर में जनसंवाद यात्रा के उद्देश्यों और सवालों को जायज ठहराया।

पाण्डेयबारा के कार्यक्रम में लालबहादुर पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, डॉ. बी.के यादव, ब्यास यादव, जगदीश यादव, त्रिभुवन यादव, प्रवीण भारती, डेगलाल साव, मोहम्मद गुलाम अन्सारी, मोहम्मद जुबैर, मोहम्मद मोइन अन्सारी, मोहम्मद अतहर, रविश कुमार सिंह,यशवंत सिंह, अंकित शर्मा, महेन्द्र साव, युवा नेता अशोक कुमार सिंह ,संजय गुप्ता, मनोज सिंह ,टिंकू गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य, युगल ठाकुर समेत सैकडों लोग उपस्थित थे।

Last updated: मई 18th, 2023 by Aksar Ansari