Site icon Monday Morning News Network

हाईमास्क टावर लाइट का उद्घाटन

दुर्गापुर नगर निगम के आठ नंबर वार्ड इलाके के स्टील मार्केट के समीप पाँच माथा मोङ एवं ट्रंक रोड में बुधवार की शाम हाई मास्स टावर लाईंट का उद्घाटन नगर निगम के चेयरमैन मृगेंद्र नाथ पाल ने किया। इस दौरान एमआईसी विदुत धर्मेद्र यादव, एक नंबर बोरो चेयरमैन रीना चौधरी, दो नंबर बोरो चेयरमैन रमा प्रसाद हालदार के अलावा नगर निगम के अधिकार मौजूद थे।

श्री पाल ने कहा नगर निगम की ओर से हर वार्ड में सङक निर्माण के साथ-साथ हाई मास्स टावर लाईंट भी जरूरत अनुसार प्रत्येक जगहों पर लगाया जा रहा है। शहर पूरे रौशनी के तरह चमके यही प्रयास विदुत विभाग के ओर से किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि पूरे शहर के विभिन्न चौराहा और मोङ में28 टावर लाईंट लगाया जाएगा।

11जगहों पर टावर लाईंट का उद्घाटन हो गया है। इस माह के भीतर बाकि सभी हाई मास्स टावर लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। एक करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किया जा रहा है। इसके अलावा धर्मेंद्र यादव ने कहा कि दुर्गापुर नगर निगम की ओर से छठ व्रतियो के लिए जहाँ अंधकार रहेगा वहाँ लाइट की व्यवस्था की जाएगी।

Last updated: नवम्बर 8th, 2018 by Durgapur Correspondent