Site icon Monday Morning News Network

विधायक पूर्णिमा ‘नीरज’ सिंह ने विधानसभा में उठाया झरिया से बलियापुर के रास्ते बोकारो को जाने वाली जर्जर सड़क का मुद्दा

झरिया विधायक पूर्णिमा ‘नीरज’ सिंह ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में झरिया, बलियापुर व झरिया बोकारो जर्जर मार्ग का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि झरिया से बलियापुर को जाने वाला करीब 11.45 किलोमीटर का मार्ग अत्यंत जर्जर हो गया है। जिससे कि आये दिन सड़क दुर्घटना होते रहती है। साथ ही झरिया स्टेशन से 3 किलोमीटर उक्त सड़क बनाने की जिम्मेदारी बी.सी.सी.एल बस्ताकोला क्षेत्र को सौंपी गई है। शेष पथ निर्माण विभाग धनबाद के हवाले है।

विधायक ने जन सुविधा के मद्देनजर उक्त सड़क की मरमत की माँग की है। पथ निर्माण विभाग ने कहा है कि बी.सी.सी.एल से स्वकृति मिली है जल्द ही सड़क बनाने का काम शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत झरिया बोकारो मार्ग को जोड़ने के लिए झरिया डुमरी काली मेला छठ घाट से पांडुवा बस्ती बोकारो के समीप दामोदर नदी पर पुल बना हुआ है। इससे झरिया की जनता के लिए बोकारो जाने का मार्ग करीब 18 किलोमीटर कम जाएगा। उक्त पुल तक जाने वाला 4 किलोमीटर का मार्ग जर्जर है। जिस पर की ग्रामीण विकास विभाग ने कहा है कि धनबाद नगर निगम के अन्नाप्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही मार्ग बनाने की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।


शशि सिंह झरिया, धनबाद

Last updated: सितम्बर 23rd, 2020 by News Desk Dhanbad