Site icon Monday Morning News Network

वाम छात्रों एवं कर्मियों द्वारा रास्ता जाम विभिन्न प्रकार के मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन

हुगली खानयान जीटी रोड पर वाम छात्रों एवं कर्मियों द्वारा रास्ता जाम किया गया। पिछले दिनों वाम छात्रों एवं कर्मियों द्वारा नवान्नो घेराव अभियान चलाया गया था। इस अभियान में वाम छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मांगों को लेकर नावान्नो के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस अभियान में कॉंग्रेस पार्टी का भी समर्थन रहा। वाम छात्रों को पुलिस प्रशासन द्वारा समझाने की कोशिश की जा रही थी। इस बीच वाम छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई थी। वाम छात्रों का कहना है कि पुलिस द्वारा हमारे छात्रों एवं कर्मियों पर लाठीचार्ज किया गया है। इसलिए आज हमलोग इसका विरोध चक्का जाम करके कर रहे हैं।

बंद का असर राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह के कुछ घंटों तक देखा गया। कुछ जगहों पर रेल अवरोध करने की कोशिश किया गया था। कुछ जगहों पर तो वाम छात्रों द्वारा पुलिस को गुलाब फूल देकर विरो़ध प्रदर्शन करते देखा गया। खनयान जीटी रोड पर प्रदर्शन करते वाम नेता चंदन विश्वास से हमारे संवाददाता द्वारा पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा मुख्यमंत्री हरे-भरे बंगाल को सम्शान वना दिया है, कल कारखाने बंद कर दिया गया है। खनयान जीटी रोड पर विरोध प्रदर्शन में लगभग 100 कर्मियों का जमावड़ा देखा गया।

Last updated: फ़रवरी 12th, 2021 by Subhash Kumar Singh