Site icon Monday Morning News Network

लाल रंग देख भड़के मंत्री, कहा जल्द बदले कलर

लाल रंग से रंगा मोटेल

नीला और सादा करने का निर्देश

दुर्गापुर -दुर्गापुर के गाँधी मोड़ संलग्न पथिक मोटल (होटल) के दीवार पर लगा लाल रंग देखकर भड़के राज्य पर्यटन मंत्री गौतम देव ने मोटल के लाल रंग को हटाकर नीला और सादा करने का निर्देश दिया है। मंत्री के निर्देश के बाद होटल प्रबंधन दीवार का रंग बदलने की तैयारी में जुट गया है। राज्य पर्यटन मंत्री दुर्गापुर के दौरे पर आए थे। जहाँ फुलझड़ स्थित कॉलेज का उद्घाटन के पश्चात मंत्री ने शहर के कई होटलों का दौरा किया। इस दौरान मंत्री गाँधी मोड़ के समीप पर्यटन विभाग से संचालित पथिक मोटल का दौरे के दौरान होटल के बाहरी दीवार पर लगा लाल व सादा रंग देख असंतुष्ट हो गये एवं रंग बदलने का निर्देश दिया.

रंग बदलने में जुटे मोटेल प्रबंधन

मंत्री ने कहा कि वाम शासन के समय से मोटल की दीवार पर लगे रंग को क्यों नहीं बदला गया? अब ऐसा नहीं चलेगा। विभाग द्वारा मोटल का विस्तारीकरण करने का प्रयास शुरू किया गया है, होटल में नए विश्रामगार एवं यात्रियों के ठहरने के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं शुरू की जाएगी। लेकिन होटल पर लगा लाल-सादा रंग जल्द ही हटा कर इसे नीला एवं सादा किया जाय। मंत्री ने दुर्गापुर के बीरभानपुर स्थिति बंद पड़ी राईबेरा होटल को भी दुर्गापूजा के पहले शुरू करने का आश्वासन दिया। इस संदर्भ में होटल प्रबंधन के राकेश भट्ट ने कहा मंत्री द्वारा बाहरी दीवार के रंग को बदलने का आदेश मिला है। जल्दी ही मोटेल प्रबन्धन द्वारा रंग बदल दिया जाएगा।

Last updated: जुलाई 26th, 2018 by Durgapur Correspondent