धनबाद/जोड़ापोखर। कोयलाञ्चल संवाददाता संघ की ओर से नव वर्ष पर रविवार को मैथन में मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि को संघ परिवार की ओर से अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव व महामंत्री मुख्तार अहमद ने फूलमाला व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान डायरी व कलम देकर नए वर्ष की शुभकामनायें दी। वहीं संघ सदस्यों ने भी माला पहनाकर स्वागत किया।
मनीष सिंह ने कहा कि कोयलाञ्चल संवाददाता संघ के सभी सदस्य अपनी कलम की ताकत से जाने जाते हैं। निष्पक्ष व निर्भीक होकर समाज को जोड़ने वाली खबरों पर कार्य करे। जनता मजदूर संघ कलम के हर सिपाहियों के साथ है। उन्होंने सभी संघ परिवार को नए वर्ष की शुभकामनायें दी।
मौके पर लोदना क्षेत्र के जमसं क्षेत्रीय सचिव संजीत सिंह राणा, आदित्य सिंह, जितेंद्र मिश्रा, गणेश तिवारी, संजय पांडेय, सुधाकर प्रसाद, राहुल मिश्रा, शशिधर मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, कमल नारायण वर्मा, सतीश सिंह, अरवसिंह, आलम, कमलेश सिंह, गोपाल सिंह, सूर्यभान मिस्त्री, बबलू सिंह, रविरंजन विश्वकर्मा आदि शामिल थे।