Site icon Monday Morning News Network

कोयलाँचल पत्रकार संघ किसी भी कीमत पर पत्रकार पर हमला बर्दास्त नहीं करेगी – सुनील सिंह ( अध्यक्ष )

*झरिया के पत्रकार पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज*

*जब तक आरोपी गिरफ्तार नही होगा, कोयलांचल पत्रकार संघ चुप नही रहेगी – अध्यक्ष सुनील सिंह*

जोड़ापोखर । झरिया थाना अंतर्गत झरिया मानबाद निवासी पत्रकार राजेन्द्र शर्मा के उपर जानलेवा हमला किया गया, हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए है। लहुलुहान अवस्था में झरिया पुलिस पीएमसीएच मे इलाज के लिए भर्ती कराया । वही घटना की सूचना पाकर कोयलांचल पत्रकार संघ अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल झरिया थानेदार से मिलकर आरोपियो का खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग किया है। साथ ही घायल पत्रकार से अस्पताल में मिलकर मामले की जानकारी ली। तत्पश्चात चिकित्सक से समुचित इलाज की जानकारी लिया। घायल पत्रकार राजेन्द्र शर्मा की पत्नी राधा देवी ने घटना की लिखित शिकायत झरिया थाना में किया है। झरिया पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी कर रहे है। घायल पत्रकार की पत्नी ने कहा है कि मानबाद अपने घर के समीप सीताराम साव के साथ बैठे हुए थे, तभी मानबाद खटाल के रहने वाले आरोपियों ने मिलकर जान मारने के नियत से लोहे की रड व भुजाली से हमला किया, जिसमें कुछ आरोपियो ने मेरे पति को पकडे हुए थे। इस सबंध झरिया थानेदार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। किसी कीमत आरोपी बख्से नहीं जायेगे। झरिया में पत्रकार हमला व अशांति बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव अरुण कुमार, मो शमीम, कार्तिक वर्मा शामिल थे।

संवाददाता – शमीम हुसैन

Last updated: मार्च 27th, 2024 by Arun Kumar