Site icon Monday Morning News Network

कोयलाँचल पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारीगण को हमारे मंडे मॉर्निंग न्यूज़ नेटवर्क की ओर से ढेर सारी बधाई – पंकज चंद्रवंशी ( मुख्य संपादक )

धनबाद — कोयलांचल पत्रकार संघ का सांगठनिक चुनाव सर्वसम्मति से हुआ सम्पन्न,

सुनील सिंह अध्यक्ष तथा राहुल मिश्रा महामंत्री चुने गए एवं अरुण कुमार सचिव पद पर चुने गए,

कोयलांचल पत्रकार संघ का सांगठनिक चुनाव आज संघ के केंद्रीय कार्यालय शालीमार में संपंन्न हुआ जिसमें की सभी पदाधिकारियों को चुनाव में सर्वसम्मति से चुनाव प्रभारी अंजन सिन्हा व चुनाव पर्यवेक्षक जेके सिंह तथा चेतनारायण कुमार की देखरेख में की गई। चुनाव पूर्व पदाधिकारियों के चयन को लेकर संघ के सदस्यों से विचार विमर्श किया गया, जिसकी अध्यक्षता कोयलांचल पत्रकार कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष सह संघ के पूर्व अध्यक्ष मुख्तार अहमद तथा संचालन संघ के पूर्व महामंत्री राहुल मिश्रा ने किया।वहीँ चुनाव में सर्वसम्मति से संरक्षक चंद्र देव मिश्रा, अध्यक्ष सुनील सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य सिंह, महामंत्री राहुल मिश्रा, सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, सह – कोषाध्यक्ष काजल राय एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार सिन्हा को निर्वाचित किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी 3 मार्च 2024 को सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण चुनाव प्रभारी तथा पर्यवेक्षक के द्वारा किया जाएगा। वही आगामी 17 मार्च 2024 को चुने गए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह के साथ होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।जबकि इस मौके पर संघ के सभी सम्मानित सदस्य तथा पदाधिकारीगण व कई पत्रकार उपस्थित थे।

Last updated: फ़रवरी 29th, 2024 by Arun Kumar