Site icon Monday Morning News Network

सेवा का रजिस्ट्रेशन हो जाने पर कोल कर्मियों में खुशी

कोयला कर्मियों द्वारा बनायी गयी संगठन कोल एम्पलाइज वेलफेयर एसोशिएशन (सेवा) का रजिस्ट्रेशन हो जाने पर उससे जुड़े कोल कर्मियों ने खुशी का इजहार किया। सेवा के सक्रिय सदस्य सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि यह संगठन हमारे कोल इंडिया के सभी अनुषंशी कंपनियों में कार्य करने वाले कोल कर्मियों के लिये बनाया गया है

इस ग्रुप से जुड़ने वाले सभी कर्मी अपनी समस्या को बताते है, तो उसका समाधान करने का प्रयास संगठन का रहता है। संगठन को पंजीकृत करा लेने से अब इसके कार्य में निखार आयेगा। हृदया राय का कहना है कि इस संगठन को चलाने की जिम्मेवारी हम सभी कोल कर्मियों की है और हमलोग संगठित होकर एक रहेंगे तो कोल इंडिया प्रबंधन को जवाब दिया जा सकता है। अशोक तांती समेत अन्य सदस्यों ने भी रजिस्ट्रेशन मिल जाने पर खुशी जताई।

Last updated: दिसम्बर 21st, 2018 by Pandaweshwar Correspondent