Site icon Monday Morning News Network

5 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीता रांची के खिलाड़ियों ने

झारखण्ड मिक्स बॉक्सिंग संघ के खिलाड़ियों का रांची लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। झाड़खंड मिक्स बॉक्सिंग के खिलाड़ियों ने सेकेंड नेशनल मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप गुजरात में 5 स्वर्ण पदक व 1 रजत पदक हाशिल किया है। पदक जितने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन स्टेट मिक्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हाशिल करने पर हुई थी।

ये सभी खिलाडी रांची से है और मुख्य प्रशिक्षक मो० इबरार कुरैशी के देख-रेख में सभी प्रैक्टिस करते है। पदक जितने वाले खिलाडी प्रतीक अग्रवाल, सोनू साहू, आरती कुमारी, काजल कुमारी, सोनिया सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किये।

अजित कुमार ने रजत पदक हासिल किये। टीम कोच माज़ खान, संघ के सचिव मो० इबरार कुरैशी व संघ के पदाधिकारियों ने पदक जितने वाले खिलाड़ियों को माला पहनाकर स्वागत किये और खिलाड़ियों को बधाई दी। उक्त जानकारी इबरार कुरैशी ने दी ।

Last updated: दिसम्बर 28th, 2018 by News Desk