धनबाद। केंदुआडीह के यादव बस्ती और खटीक बस्ती के लोगों के बीच चल रही पुरानी रंजिश ने आज हिंसक रूप धारण कर लिया। यादव बस्ती गुट ने खटीक बस्ती पर हमला करते हुए खूब तांडव मचाया।
देर शाम अचानक केंदुआडीह का माहौल ही बिगड़ गया। गोलियों की तड़तड़ाहट और बमों के धमाका से केंदुआडीह का माहौल तनावपूर्ण हो गया। यादव बस्ती के लोगों ने खटीक बस्ती पर हमला बोलते हुए कई लोगों की पिटाई कर डाली और जमकर तोड़फोड़ भी किया। उन्होंने गोलियाँ भी चलाई और बम प्रहार भी किया।
घटना की सूचना मिलते ही ASP मनोज स्वर्गियार सहित आस-पास के थानों की पुलिस वहाँ पहुँच कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो चुका है। पुलिस को सुतली बम और कारतूस का खोखा भी मिला है।
Last updated: अक्टूबर 26th, 2021 by