धनबाद। प्रखंड अंतर्गत खरियों पंचायत के कुबरी आमटाड टोला में 108 रूद्र महायज्ञ के कलश यात्रा का आयोजन आज दिनांक 9.3. 2021 दिन मंगलवार को सुबह 9:00 बजे प्रारंभ हुआ। जल यात्रा मंदिर प्रांगण से जमुनिया नदी घाट पहुँचा। जहाँ पूरी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रतिनिधि हलधर महतो थे।
इस कार्यक्रम में आजसु नेता सदानंद महतो,रामचंद्र ठाकुर, महेंद्र वर्णवाल, तारकेश्वर कुमार, चंदशेखर महतो ,महायज्ञ के सदस्य हरखू बाबा ,कृष्ण नोनिया, सुनील रजवार ,बच्चू रजवार ,संतोष रजवार, मनोज रजवार ,नरेश रजवार, सूरज महतो, राम प्रसाद महतो आदि सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।
Last updated: मार्च 9th, 2021 by