चौपारण प्रखंड के पाण्डेयबारा में निकाली गई कलश यात्रा जिसमें मुख्य रूप से शामिल हुई सुनीता देवी। श्रद्धालुओं की आज भारी तादाद में भीड़ देखी गई, इतनी उमस भरी गर्मी होने के बावजूद भक्त आज कलश यात्रा में शामिल हुए। इस बीच सुनीता देवी जो इस बार की मुखिया प्रत्याशी रही है उन्होंने भक्तों को ग्लूकोज पानी उपलब्ध कराया। सुनीता देवी ने कहा किसी भी धर्म में भक्तों को पानी पिलाना पुण्य का काम है। सुनीता देवी ने कहा मैं चुनाव जरूर हारी हूं, पर मैदान नहीं छोड़ी हूं। आज भी मैं जनता से जुड़ी हुई हूं और जनता का सहयोग के लिए सदैव तैयार भी रहती हूं। आज भी मैं पाण्डेयबार पंचायत की उन्नति के लिए हमेशा खड़ी रहती हूं। कलश यात्रा में शामिल थे। सत्येंद्र यादव, विशाल यादव, शुभम यादव, बिपुल सिंह, विवेक गिरी, सौरभ यादव आदि लोग शामिल थे।
Last updated: जून 5th, 2022 by