Site icon Monday Morning News Network

ट्रैक एवं अन्य अनुरक्षण कार्य के लिए शैडो ब्लॉक का उपयोग

फ़ाइल फोटो

आसनसोल -पूर्व मध्य रेलवे की दानापुर मंडल बढैया एवं मननकठ्ठा के डाऊन में लाइन पर दिनांक 09.09.2018, 16.09.2018, 23.09.2018, 30.09.2018 तथा 07.10.2018 को 09.50से 13.50 तक चार (4) घंटों का मेगा ब्लॉक करने जा रही है। उपर्युक्त मेगा ब्लॉक के आलोक में आसनसोल मंडल द्वारा 11.00 बजे से 15.00 बजे तक में लाइन सेक्शन में शैडो ब्लॉक का उपयोग किया जाएगा।

परिणामस्वरूप,63567/63568 आसनसोल -झाझा-आसनसोल मेमु सवारी गाड़ी को दिनांक09.09.2018(रविवार) को रद्द रहेगा।03301/03302 आसनसोल-धनबाद मेमु सवारी गाड़ी दिनांक 09.09.2018(रविवार) को रद्द रहेगा। आसनसोल रेल मंडल प्रबंधन ने कहा यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें दिल से खेद है।

 

जनसंपर्क विभाग, आसनसोल रेल मंडल

Last updated: सितम्बर 8th, 2018 by News Desk