Site icon Monday Morning News Network

स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर दुर्गापुर में कई कार्यक्रमों का आयोजन

दुर्गापुर नगर निगम और युवा कल्याण दफ्तर विभाग की ओर से शनिवार को विवेकानंद जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम दुर्गापुर के विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं को लेकर नगर निगम के समाने से एक रैली निकाली गई, नगर निगम से निकल कर सिटी सेंटर इलाके में परिक्रमा करते हुए सृजनी के समाने में आकर समाप्त हुई।

सृजनी में विवेकानंद की मूर्ति तथा रवीन्द्र नाथ ठाकुर की प्रतिमा पर नगर निगम की उप-मेयर आनंदिता मुखर्जी ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर नगर निगम के चेयरमैन मृगेन्द्र नाथ पाल, एमआईसी अंकिता चौधरी, एमआईसी हेल्थ राखी तिवारी, बोरो चेयरमैन चंद्रशेखर बनर्जी, शिक्षा विभाग के संघमिता दासगुप्ता, एमआईसी निजाम हुसैन मंडल सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। सभी ने विवेकानंद की मूर्ति और रवीन्द्र नाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उसके बाद सृजनी हॉल के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान माध्यमिक, उच्च माध्यमिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र और छात्राएं को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा गुणीजन व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावे विभिन्न इलाकों में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की 157वी जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

डीपीएल के इंटक कार्यालय से जयंती पर साइकिल रैली निकाली गई, जो शहर का परिक्रमा कर बांकुड़ा जिले में गई। मौके पर इंटक सचिव उमा पद दास, सुनील मंडल आदि उपस्थित थे। वार्ड संख्या 20 के अंतर्गत चासी पाड़ा इलाके में जयंती पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ मुख्य अतिथि के तौर पर पीएफ कमिश्नर आरिफ लोहानी, दुर्गापुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव भोला भगत, समाजसेवी सुदेव राय, शिक्षक डॉ० सुशील भटचार्य आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश महतो एवं क्लब के सदस्यों ने सफल भूमिका निभाई। शहर के तेरह नंबर वार्ड अंतर्गत में गेट इलाके में जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर एमआईसी धर्मेंद्र यादव सहित कई लोग उपस्थित थे। दुर्गापुर बोलेंट्री ब्लड डोनर फोरम की ओर से जयंती पर शहर के विभिन्न इलाकों में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर लोगों को स्वामी जी के बारे में जागरुक किया गया।

मौके पर फोरम के सचिव कवि घोष आदि उपस्थित थे। इसके अलावा इस्पात नगर के अनीशटाईन मोड़ समीप बानी प्रचार समिति की ओर से जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमएएमसी के भारत सेवाश्रम संघ की ओर से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंकन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

25 नंबर वार्ड के इंदिरा स्मृति मंच में जयंती के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अलावा स्टेशन बाजार इलाके में भाजपा तीन नम्बर मंडल की ओर से जयंती पर टेबलों निकाला गया। जहाँ मंडल के उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Last updated: जनवरी 12th, 2019 by Durgapur Correspondent