Site icon Monday Morning News Network

मधुपुर : हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर जूलूस -ए-मोहम्मदी

मधुपुर-हजरत मोहम्मद के जन्मदिन की याद में मनाया जाने वाला मुस्लिम धर्मावलंबियों का पर्व ईद मिलाद उन नबी का मनाया गया जश्न पर्व को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों व सड़क के किनारे जगह-जगह निशान लगाये गये.  साथ ही मस्जिदों को आकर्षक विद्युत झालर से सजाया गया, जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से निकल कर डाकबंगला मैदान में जमा हुए। जहाँ कई उलेमाओ ने तकरीर की ओर आज के दिन के महत्त्व को लोगों को बताया। इस अवसर पर हाजी हुसैन अंसारी, इकबाल अंसारी, फैयाज कैसर समेत कई लोग मौजूद थे।

बारह रबिउल अव्वल  मुसलमानों के लिए अहम दिन माना गया है, दुनिया में इसी दिन हजरत मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ था .  मुस्लिम हजरत मुहम्मद के जन्मदिन पर  जूलूस -ए-मोहम्मदी निकाल कर अपने रब की इस नेमत की चर्चा करते हैं।
Last updated: नवम्बर 21st, 2018 by Ram Jha