मधुपुर -गाँधी चौक पर पूर्व रक्षा मंत्री सह समता पार्टी से 9 बार सांसद रहे महान समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर जनता दल यूनाइटेड के जिला उपाध्यक्ष जन्मजय पांडे के नेतृत्व में गाँधी चौक पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष जॉर्ज फर्नांडिस के सम्मान में उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया व उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।
इस माल्यार्पण के वक्त विजय यादव ,काशी दास ,अनवर अली ,अरविंद वर्मा ,शैलेंद्र यादव, रकीब अंसारी, दिनेश वर्मा, अल्पना देवी, मुकेश दास मौजूद थे।
Last updated: फ़रवरी 3rd, 2019 by