*बरारी में झामुमो ने शोक सभा कर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित किया*
झरिया । झारखंड राज्य के संस्थापक जन जन के नेता दिशोम गरू पूर्व मुख्यमंत्री स्व शिबू सोरेन के स्मृति में शुक्रवार को बरारी स्कूल के पास झामुमो युवा मोर्चा के महानगर सचिव आफताब अंसारी के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लख्खी सोरेन सहित दर्जनों लोगों ने अपने दिवंगत पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोकसभा से पूर्व युवा मोर्चा सचिव आफताब अंसारी के अगुवाई में महिला पुरुषों ने अपने नेता शिबू सोरेन की तस्वीर के साथ जुलुश की शक्ल में शोक सभास्थल पर पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए झामुमो के जिला अध्यक्ष लख्खी सोरेन ने कहा कि गुरू जी का निधन से झारखंड वासियों को गहरा धक्का लगा है। उनके निधन की खबर से मर्माहत लख्खी ने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा का भंडार रहने के बाद भी संयुक्त बिहार में झारखंड को अछूत समझकर उपेक्षा करते रहे है। यहां जानबूझकर विकाश कार्यों को रोक जाता था। गरीबों पिछड़ों का महाजनों द्वारा शोषण व अत्याचार किया जाता रहा है ,जिसे शिबू सोरेन ने लंबी संघर्ष के बाद झारखंड राज्य को अलग कराकर लोगों मुक्ति दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने गांधी जी की तरह एक कपड़े में झारखंड की लड़ाई लड़ा। अभी भी गुरु जी का कुछ काम अधूरा रह गया है जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरा करने में लगे है। अध्यक्षीय भाषण में आफताब अंसारी ने कहा कि गुरुजी जैसा महापुरुष युगो मे एक बार जन्म लेते है। गुरु जी ने अपने जीवंत काल तक लोगो को अपने अधिकार और शोषण के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देते रहे है। मौके पर युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुरज चौहान,रामू मंडल,फरीद मल्लिक,दिलीप महतो, बंटी सिंह,योगेन्द्र हरि,अली हसन राजा,इम्तियाज अंसारी,जाहिद शेख,सुमित गुप्ता,कुलदीप महतो आदि थे।
संवाददाता – शमीम हुसैन