आज दिनांक 23 सितंबर 2020 को झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक विनोद बिहारी महतो का जन्म दिन डिगवाडीह मदन राम के आवासीय कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो नेता मदन राम ने किया तथा संचालन पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष कार्तिक तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय सचिव सपन बनर्जी एवं विशिष्ट अतिथि में धनबाद महानगर उपाध्यक्ष शंकर रवानी थे। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा विनोद बिहारी महतो के प्रतिमा पर माला पहनाकर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया ।
झामुमो नेता मदन राम ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहाँ की झारखंड का अर्थ वन क्षेत्र को कहा जाता है केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पूरे झारखंड में कोयला निकालने के नाम पर झारखंडीओ को अपने जंगल था जमीन से अपना अधिकार समाप्त किया जा रहा है तथा वन क्षेत्र को बंजर भूमि बना कर छोड़ दिया जा रहा है। यह हम सब बर्दाश्त नहीं करेंगे। झारखंड केमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंडीयों का मान सम्मान संस्कृति जंगल तथा जमीन बचाने के लिए हमेशा से केंद्र सरकार को उनके गलत नीतियों का विरोध करते आ रहे हैं।
मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने अपने भाषण में विनोद बिहारी महतो के जीवन काल के बारे में व्याख्यान करते हुए कहा कि विनोद बाबू हमेशा यहाँ के लोगों को कहते थे कि यदि लड़ना है तो पढ़ना जरूरी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे। साने रहमत, गौतम हरि, मोहम्मद इम्तियाज, शमीम शाह, लालबाबू स श्रमदेव सिंह चंद्रवंशी दिलीप कुमार रवानी, संजय महतो कन्हाई लाल महतो, पिंटू इम्तियाज डीडी महतो, अभिषेक मिश्रा, राहुल चौधरी , पप्पू राघव प्रसाद नारायण राव, अमर चंद्र, पोद्दार दुर्गादास, विजय ताती, अनवर अंसारी आदि।