Site icon Monday Morning News Network

Jharkhand ke kai jilo me baarish ke saath vajrapaat ki bhi chetavni

*इन जिलों में एक से तीन घंटे में चलेगी आंधी, बारिश संभवना*

रांची। झारखंड के इन जिलों के लिए लोग सतर्क रहें। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में आंधी चलेगी। बारिश और वज्रपात होगी। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। बारिश होने की भी संभावना है। कुछ स्‍थानों पर तेज हवा भी चल सकती है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, दुमका, जामताड़ा जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। मौसम अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। एहतियात बरतें।

इस मौसम को देखते हुए केंद्र ने सलाह भी जारी की है। लोगों से सुरक्षित जगहों में शरण लेने की बात कही है। पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने का सुझाव दिया है। बिजली के खंभों से दूर रहने की बात कही है। किसानों को खेतों में नहीं जाने और मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करने की सलाह दी है।

Last updated: जून 2nd, 2022 by Arun Kumar