Site icon Monday Morning News Network

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुशंसा पर निरसा की नेत्री अनिता गोराई प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत

राँची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलूआ के अनुशंसा पर निरसा विधानसभा के कर्मठ व झुझारू नेत्री अनिता गोराई को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गिलूआ ने बताया कि 2 दिसम्बर 2018 को धनबाद के जीप अध्यक्ष रोबिन चन्द्र गोराई व पाथरकुँआ पंचायत की मुखिया अनिता गोराई अपने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय राँची में दल बल के साथ सदस्ता ग्रहण की तथा संगठन के काफी सक्रिय होने के नाते भाजपा प्रदेश कमिटी ने गोराई को प्रदेश कार्य समिति नियुक्त किया गया हैं।आशा ही पूर्ण विश्वास हैं कि गोराई प्रदेश कार्यसमिति में आने के बाद झारखण्ड के साथ-साथ धनबाद जिला में भाजपा काफी मजबूत होगा।

Last updated: फ़रवरी 10th, 2019 by Pappu Ahmad