Site icon Monday Morning News Network

झारखंड कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने महिला को सरेआम मारा थप्पड़ , एफ़आईआर दर्ज

jharkhand agriculture minister randhir singh slapped women devghar jila parishad member

झारखंड कृषि मंत्री रणधीर सिंह

मधुपुर (देवघर)। सूबे के कृषि मंत्री रणधीर सिंह द्वारा एक महिला को सरेआम थप्पड़ मारने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक देवघर के करमाटांड थाना क्षेत्र के कालाझरिया गाँव में आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान सूबे के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने जिला परिषद सदस्य पिंकी कुमारी को थप्पड़ मारा। जिससे घटनास्थल पर बवाल मच गया।

विवाद को बढ़ता देख करमाटांड थाना मौके पर पहुँची

घटना के बाद मंत्री के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। विवाद को बढ़ता देख करमाटांड थाना मौके पर पहुँची और मामले को शांत करने का प्रयास किया। पीड़ित जिला परिषद सदस्य पिंकी कुमारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह यज्ञ में बतौर भक्त शामिल होने आई थीं, लेकिन मंत्री और उनके लोगों ने सरेआम न सिर्फ उनके साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि उसे थप्पड़ भी मारा गया। पीड़िता ने कहा कि उसे इंसाफ चाहिए। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषी मंत्री पर कार्यवाही करने की मांग की।

मंत्री रणधीर सिंह ने किया इंकार

मंत्री रणधीर सिंह ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुये उल्टा पिंकी कुमारी पर ही यह आरोप लगाया कि उसने उनके साथ मारपीट की एवं उनका कालर पकड़ लिया ।

प्राप्त खबरों के मुताबिक पिंकी कुमारी के शिकायत पर मंत्री रणधीर सिंह के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कर ली गयी है ।

वीडियो

Last updated: मार्च 26th, 2019 by Ram Jha