Site icon Monday Morning News Network

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने जेलगोरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास किया

धनबाद — आज झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने जेलगोरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य का दैविक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना कर आधार शिला रखी। वहीँ यह भवन 10.38 करोड की लागत से बनेगा जबकि यह स्वास्थ्य केंद्र एक साल में बनकर तैयार हो जायेगा, जिसका लाभ सभी आम झरिया के वासियों को मिलेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि झरिया वासियों की एक एक समस्या का समाधान किया जा रहा है। झरिया वासियों को वर्षों से इलाज के लिए दुर दराज जाना पड़ता था, अच्छी स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के कारण यहां के लोग महंगे निजी अस्पताल का चक्कर लगाने को मजबूर होते थे। यहां के लोगों की समस्या को देखते हुए मैने सी एच सी झरिया के निर्माण करवाने की पहल की, जो की आज साकार होने जा रहा है। उन्होंने झरिया की जनता को बधाई देते हुए कहा कि हम राजनीति करने नहीं जन समस्या का समाधान करने आये हैं। गत विधानसभा चुनाव के दौरान आम जन मानस के द्वारा मांग थी, जिसपर मैंने यह अस्पताल बनाने की दिशा में पहल शुरू किया और आज सबके सामने धरातल पर उतर रही हैँ चुनाव के समय किये गए सभी वायदों को मैं अवश्य पूरा करुँगी इसके लिए मैं स्वयं में वचनबद्ध हूँ,वहीँ इस मौके पर झरिया विधायक के साथ कई समाजसेवी व कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे,

संवाददाता — श्रीकांत कुमार

Last updated: दिसम्बर 12th, 2023 by Arun Kumar