Site icon Monday Morning News Network

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के चुनावी प्रचार में कल्पना मुर्मू सोरेन पहुँची

कल्पना मुर्मू सोरेन और पूर्णिमा नीरज सिंह को सुनने उमड़ा भारी जनसैलाब,

झरिया । झरिया के त्रिलोकनाथ मध्य विद्यालय मोहलबनी भौंरा मैदान में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह के पक्ष में मतदान की अपील करने जनसभा में माननीय गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन झरिया पहुंची। इस दौरान झरियावासियों ने श्रीमती सोरेन का भव्य स्वागत किया। वहीँ कल्पना सोरेन ने कहा की झरिया को बेचकर खानेवाले इक्कठे हो गए हैं और ये सब झरिया को बेचकर खा जाना चाहते हैं । इनके रास्ते में झरिया को बचाने वाला का हत्या कर देते हैं। मैंने जब सुना कि पूर्णिमा के पति को पूरे परिवार के आधार को इन लोगों ने छलनी कर दिया तो मैं अचंभित हो गई। इसलिए झरियावासियों की जिम्मेवारी है कि झरिया को बचाना है या इनके हाथों में देकर पूर्णिमा के बनाए मजबूत झरिया को उजाड़ना है। श्रीमती सोरेन ने कहा अभी झारखंड को भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने पर्यटन केंद्र बना दिया है सब के सब अभी टूर पर निकले हैं। चुनाव खत्म होते ही कोई लौटकर झरिया नहीं आनेवाला है जबकि भाजपा गरीब जनता का हक मारनेवाली पार्टी है जिसने झारखंड के आम जनता का हजारों करोड़ रूपया रोककर रखा है।झारखंड को बनाने के लिए आप सब को एकत्र होकर कांग्रेस को जिताना है और इस झूठे वादों वाली पार्टी भाजपा को सबक सिखाना है। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झरिया आग की गोद में बसा है इसका ख्याल केंद्र के किसी नेता को नहीं है कि यहां के लोगों को कैसे सुरक्षित रखा जाय इसकी कोई योजना नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री भी झरिया आकर झरिया के लोगों की सुविधा देने के सिवाय दुनियाभर की बातें करते हैं। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि आज हमारी इंडिया गठबंधन की सरकार ने हर घर तक सरकारी योजना को पहुंचाया है और इससे सीधे आम जनता को लाभ पहुंची है। आनेवाले समय में यह संख्या कई गुणा बढ़नेवाली है। इसलिए यहां की जनता झरिया को बचाने के लिए झारखंड को बनाने के लिए, छात्रों के शिक्षा के लिए, श्रमिकों के सम्मान के लिए हर वर्ग कल्याण के लिए और बेहतरीन स्वास्थ्य देने वाली गठबंधन सरकार चुनने जा रही है कांग्रेस को वोट करने जा रही है वहीँ इस मौके पर आमजनता के साथ साथ सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद थे,

संवाददाता – शमीम हुसैन

Last updated: नवम्बर 12th, 2024 by Arun Kumar