झरिया। राहुल गाँधी की सांसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में काँग्रेस का गुस्सा कम होते नज़र नही आ रहा है। इसी के तहत आज धनबाद जिला काँग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह के निर्देश पर शालीमार स्थित कोयलांचल पत्रकार संघ परिसर में झरिया प्रखंड काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष इम्तियाज़ अली के नेतृत्व में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदलाल पासवान ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आगामी तीन अप्रैल से कांग्रेस से जुड़े सभी संगठन पोस्ट कार्ड अभियान चलाएंगे। इनमें एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस सहित कई संगठन शामिल होंगे। इसके बाद पंद्रह से बीस अप्रैल के बीच जिला स्तरीय जय भारत सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला स्तरीय जय भारत जन सभाएं की जाएगी, जिसमे पार्टी के राज्य स्तरीय नेता भागीदारी करेंगे। इसके बाद बीस से तीस अप्रैल तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। इस सभी कार्यक्रम में मोदी सरकार की तानाशाही रवैये को जनता के सामने रखने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अडानी, महँगाई, बेरोजगारी, जेपीसी गठन, किसान समस्या जैसे अहम मुद्दों को संसद में राहुल गाँधी द्वारा बातों को उठाने से रोकने के लिए उनकी सदस्यता को आनन फानन में खत्म कर दिया, ताकि भाजपा का अपनी मनमानी करते रहे। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कामता प्रसाद, युवा नेता इम्तियाज़ आलम, झरिया प्रखंड उपाध्यक्ष इकराम कुरैशी, प्रखंड महासचिव अनु सिंह व झरिया प्रखंड कोषाध्यक्ष सुड्डू सिंह आदि थे।
संवाददाता मो. शमीम हुसैन की रिपोर्ट,