Site icon Monday Morning News Network

झरिया पुलिस ने तीन अवैध गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

झरिया पुलिस का चला अभियान ,बरामद हुआ गांजा ,गिरफ्तार हुए तीन तस्कर

धनबाद
झरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत झरिया थाना के प्रभारी पंकज कुमार झा के नेतृत्व में अवैध धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया गया,झरिया थाना क्षेत्र के कोयरीबांध, बनियाहीर व भालगढा में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया साथ ही तीन लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस टीम जब्त गांजा की कीमत का आकलन करने में जुटी हुई है। विगत कुछ दिनों से झरिया शहर के चर्चित कोयरीबांध , बनियाहीर के अलावे भालगढा में अलग – अलग धंधेबाज गांजा बेचने का गोरखधंधा चला रहे थे। धंधेबाजों द्वारा हर चौक चौराहे पर गांजा उपलब्ध कराया जाता था जिसकी गुप्त सूचना झरिया थानेदार को मिली। गांजा बेचने की बातों के सत्यापन होने के बाद एक पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई।लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही झरिया के चिल्ड्रेन पार्क सहित चौक चौराहे पर नशेडियों का अड्डा बना रहता है। जिससे महिलाएं, स्कूली छात्राओं सहित राहगीर को कठिनाई का‌ सामना करना पड़ रहा है। इस सबंध में झरिया थानेदार पंकज कुमार झा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर गांजा सहित तीन लोगों को पकड़ा गया है। मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें झरिया के अलावा सिंदरी, पाथरडीह, जोड़ा पोखर, बलियापुर, चास नाला आदि क्षेत्रों में गांजा तस्करी की जा रही हैँ वहीँ इस सम्बन्ध में पुलिस के द्वारा वैसे लोगों को चिन्हित कर आगे भी कार्रवाई की बात कही जा रही हैँ बहरहाल मामला जो भी हो झरिया पुलिस की इस तरह की कार्रवाई से अवैध तस्कर में भय का माहौल अवश्य कायम हो गया हैँ जबकि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैँ

Last updated: जून 5th, 2022 by Arun Kumar