Site icon Monday Morning News Network

झरिया की ऐतिहासिक धरोहर राजा तालाब के सौंदर्यकरण का कार्य हुआ पूरा माननीय झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया विधिवत उद्धघाटन और राजा तालाब को झरिया की जनता के सुपुर्द किया

झरिया के राजा तालाब का सौंदर्यीकरण पूरा, विधायक पूर्णिमा सिंह ने किया उद्घाटन,
ऐतिहासिक झरिया के राजा तालाब में तीन तरफ बना पक्का घाट, कल्वर्ट व चहारदीवारी का हुआ निर्माण,सौंदर्यीकरण के बाद तालाब का उद्घाटन करतीं झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह

धनबाद, झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब पिछले कई वर्षों से प्रशासन की उपेक्षा का शिकार था और आज झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब के सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है. झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने नवरात्र के पहले दिन 26 सितंबर को विधिवत पूजा अर्चना कर नए रूप में तालाब का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण होने से अब लोगों को छठ महापर्व पर अर्घ्य देने में सुविधा होगी. तालाब के पानी का जरूरी काम में उपयोग भी कर सकेंगे. तालाब में बोल्डर पिचिंग कर तीन तरफ से पक्का छठ घाट का निर्माण किया गया है. व्रतियों की सुविधा को देखते हुए किनारे की तलहटी में भी पत्थर बिछाए गए हैं. पानी की निकासी के लिए पूर्वी छोर पर कल्वर्ट का निर्माण किया गया है. वहीँ चहारदीवारी बनने से बेवजह लोग प्रवेश नहीं कर पाएंगे.
जबकि दूसरे चरण में लगेगा स्विच ट्रीटमेंट प्लांट जिससे की इस तालाब का पानी होगा साफ
तालाब में बना पक्का घाट
ज्ञात हो कि राजा तालाब झारिया के लोगों की ऐतिहासिक धरोहर है. इसके सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास 11 जून 2021 को सांसद पीएन सिंह और झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने संयुक्त रूप से किया था. जबकि विधायक की पहल पर नगर निगम धनबाद ने राजा तालाब का सौंदर्यीकरण कराया है वहीँ इस मौके पर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि वर्षों से राजनीतक मुद्दा रहा यह तालाब अब नए रूप में झरिया की जनता को समर्पित है. दूसरे चरण में तालाब में स्विच ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा, ताकि पानी पूरी तरह साफ रह सके वहीँ इस तालाब से झरिया की जनता की मुलभुत आज एक आधार मिल गया है और वर्षों से दंश झेल रही इस ऐतिहासिक राजा तालाब को धरोहर के रूप में आज झरिया विधायक ने एक नयी गति दे दी है जिसकी झरिया की जनता ना जाने कब से आस देख रक्खी थी

Last updated: सितम्बर 27th, 2022 by Arun Kumar