झरिया । पूर्व विधायक संजीव सिंह को एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत झूठे मुकदमे में फँसाया गया था। परंतु, न्याय की राह चाहे कठिन हो, अंततः जीत सच्चाई की ही होती है। आज देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत दी गई। यह न्याय के प्रति जनता के विश्वास की जीत है। पूर्व विधायक संजीव सिंह शीघ्र ही झरिया की धरती पर अपने लोगों के बीच उसी स्नेह, सेवा और संकल्प के साथ उपस्थित होंगे। इस संघर्षपूर्ण समय में झरिया ही नहीं, धनबाद और सम्पूर्ण झारखंड की जनता ने जो विश्वास, धैर्य और समर्थन दिया उसके लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ। उक्त बाते झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने पूर्व विधायक संजीव सिंह के जमानत के बाद कही। वही पूर्व विधायक कुंती सिंह ने कहा कि अंततः सत्य की जीत हुई। सभी देवी देवताओं के आशीर्वाद और जनता के प्यार और विश्वास से आज न्यायालय ने मेरी झोली खुशियों से भर दी। जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि झूठे मुकदमे में पूर्व विधायक को साजिशन फसाया गया था। न्यायालय पर भरोसा था सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। आज न्याय की जीत हुई। न्यायालय का फैसले का सहृदय स्वागत है।
संवाददाता – शमीम हुसैन