Site icon Monday Morning News Network

झरिया के पुराने आर एस पी कॉलेज में आज झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के द्वारा इस माहे रमजान में दावते इफ्तार का आयोजन किया गया

झरिया,माहे रमजान का यह पवित्र महीना मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। लगभग सभी लोग रोजे रखते हैं, रोजे की शुरुआत सहरी के साथ और शाम को इफ्तार करते हैं इस मौके पर आज कांग्रेस विधायक सह सचेतक झारखण्ड सरकार की पूर्णिमा नीरज सिंह के द्वारा झरिया स्थित पुराना आर०एस०पी० कॉलेज ग्राउंड में बृहत पैमाने पर दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों के संख्या में रोजेदार सहित जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग शरीक हुए। इस एतिहासिक आयोजन में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इफ्तार में माननीय विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के साथ सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया।वहीँ जिला के सभी सम्मानित लोग इफ्तार पार्टी का हिस्सा बने और विधायक की भूरी-भूरी प्रशंसा की।वहीँ इस इफ्तार के मौके पर कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्त्ता एवं कई समाजसेवी उपस्थित हुए,

संवाददाता, श्रीकांत कुमार की रिपोर्ट

Last updated: अप्रैल 16th, 2023 by Arun Kumar