झरिया — बोर्रागढ़ के सी आई एस एफ जंगल में धनबाद नगर निगम द्वारा कचरा डंप किए जाने का ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते कचरा डंप नहीं किया जा सका और नगर निगम की गाड़ी वापस लौटी
Arun Kumar
झरिया — बोर्रागढ़ थाना क्षेत्र के सी आई एस एफ के जंगल के पास धनबाद नगर निगम के द्वारा कचरा डंप की जा रही थी जिसका की ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद उक्त कचरा को गिराया नहीं जा सका वहीँ ज्ञात हो कि धनबाद नगर निगम इनदिनों कचरा गिराने को लेकर लगातार प्रयासरत हैँ उसी के मद्देनज़र आज इस हरे भरे जंगल के बीचो बीच कचरा गिराने को हाईवा से गिराने हेतु कार्य कर रहे थे जिसका की बोर्रागढ़ समेत कई जगह के आम लोगों ने भारी विरोध किया जिसके पश्चात कचरा लदा हाईवा बिना कचरा गिराए चला गया आम लोगों ने इस मामले को लेकर कहा हैँ कि वन विभाग का पेड़ लगा हुआ हैँ और नगर निगम पेड़ को भी उखाड़ कर काम कर रहे हैँ एक तो यह हरा भरा जंगल हैँ ऊपर से यह प्रदुषण और दुर्गन्ध अगर इस कचरे को इतनी भरी हुई आबादी के बीच में गिराया जाएगा तो आम लोगों को बीमारी होना निश्चित हैँ और भी तो कई जगह बी सी सी एल की बंद पड़ी आउटसोर्सिंग हैँ वहाँ डंप किया जाए इस हरे भरे पेड़ को नुकसान पहुंचाकर आम जनता से खिलवाड़ करने का हक नगर निगम को किसने दिया वहीँ जब नगर निगम के कर्मचारीयों से पूछा गया की आप किसके कहने पर यहाँ कचरा डंप करने आए हैं तो वे सब गोल मोल जवाब देने लगे और ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद बिना कचरा डंप किये चलते बने बताते चले की यह पूरा का पूरा क्षेत्र हरे भरे पेड़ पौधे से बसा हुआ हैँ और अभी कुछ साल पहले ही वन विभाग के द्वारा पुरे क्षेत्र में वृक्षारोपण भी किया गया हैँ और ऐसे में नगर निगम द्वारा अगर यह कचरा इस क्षेत्र में गिराया जाएगा तो पेड़ पौधे के साथ साथ आम जनता का भी नुकसान हैँ बहरहाल ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद कचरा नहीं गिराया जा सका हैं,