Site icon Monday Morning News Network

झरिया,भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के द्वारा अपनी पुत्री के लिए बनाया गया घरकुण्डा किया आम और किया खास सबों के लिए किसी सन्देश से कम नहीं हैँ,

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह का घरकुण्डा बनाता हुआ तस्वीर हुआ वायरल,

धनबाद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह का तीन मंजिला घरकुण्डा बनाने का फोटो काफी वायरल हो रहा है। वह अपने हाथ से घरौंदा बनाते हुए दिख रही हैं पास में छोटी पुत्री भी खड़ी है। मां को घरौंदा बनाते हुए वह देख रही है। तीन मंजिला घरौंदा उन्होंने अपने हाथों से बनाया है। अपनी पुत्री की जिद को पूरा करने के लिए उन्होंने स्वयं सिंहमेंशन में ही घरौंदा बनाने का कार्य किया। तीन मंजिला घरौंदा काफी आकर्षक बनाई है। लोगों का कहना है कि यह भी एक कला है और जिस तरह से उन्होंने बनाया है वह काफी सराहनीय है। रागिनी सिंह ने बताया कि पुत्री जिद कर रही थी। हर साल बाजार से खरीद कर घरौंदा आता था। इस बार उन्होंने स्वयं बनाने के लिए सोचा। लंबे समय के बाद बनाया है। लोगों को अपने मूल संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। मिट्टी का घरौंदा बनाये, मिट्टी के खिलौने ,मिट्टी की दीए का प्रयोग करे और अपने बच्चों को भी मिट्टी के महत्व समझाये जिससे की यह दीपावली सबों के लिए खुशियों का अम्बार लेकर आए और सबों के चेहरे पर मुस्कान और खुशी हो,

Last updated: अक्टूबर 24th, 2022 by Arun Kumar