झरिया,,,,भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत आज प्योर बोर्रागढ़ में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह जनसम्पर्क अभियान में शामिल हुई और आमलोगों से मुलाक़ात की
Arun Kumar
झरिया, पुरे भारत वर्ष में चल रहे भाजपा के महा जनसम्पर्क अभियान के तहत आज झरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्योर बोर्रागढ़ में बबलू सिंह की अध्यक्षता में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए आमलोगों से आह्वान किया वहीँ आमलोगों को हो रही उनकी परेशानियों को भी सुना और जाना और साथ ही लोगों की जन समस्याओं को सुनने के बाद सही करने का भी भरोसा दिलाया, अपने सम्बोधन में भाजपा नेत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किये गए कार्यों की उपलब्धियों की जानकारी देनी मैं स्वयं आई हूँ और लोगों के विचारों से भी अवगत हुई वही मौके पर रागिनी सिंह ने इस निमित्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर 90 90 90 20 24 पर मिस कॉल कर भाजपा को समर्थन देने का आग्रह भी किया जबकि इस मौके पर क्षेत्र के कई युवाओं ने भी भाजपा का दामन थामा। वहीँ इस मौके पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के साथ भाजपा के धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह , अमित सिंह , संतोष शर्मा ,संतोष सिंह, अनिल सिंह ,उमेश सिंह, अवधेश राय, सुनील सिंह , नीवर्तमान पार्षद शैलेंद्र कुमार सिंह ,बबलू सिंह, अमर सिंह, रामप्रसाद सिंह, अशोक कुमार, ओमप्रकाश सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य,मनोज कुमार, रामस्वरूप राम, ब्राह्मदेव सिंह, सोभित राम,सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिला एवं पुरुष तथा युवा साथी मौजूद थे