झरिया — बस्ताकोला क्षेत्र में बंद पड़े महिला समूह को दोबारा शुरू करने की पहल आज झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह द्वारा की जा रही है। बस्ताकोला पंचायत भवन परिसर में वार्ड संख्या 34 तथा 35 के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से रूबरू होती हुए झरिया विधायक ने कहा की कोविड-19 काल में महिला समूह का कार्य बंद हो गया था कारण समूह के पास रॉ मैटेरियल खरीदने का पैसा नहीं बचा है। इनकी समस्याओं से अवगत होते हुए तत्काल अपने स्तर पर रॉ मैटेरियल उपलब्ध करवाया जाएगा वहीँ
इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने अपनी समस्याओं से झरिया विधायक को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक पहल करने की बात कही। वहीँ
पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि पूर्व में इस भवन मे महिला समूह का संचालन किया जाता था. जिसमें महिलाएं झाडू, चुड़ी, फिनाइल सहित कई उत्पाद बनाकर अपने परिवार के आर्थिक स्थिति को मजबूत रखते थे। साथ ही साथ इनके बने उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे महिला समूह से जुड़ी महिलाओं का रोजगार दोबारा एक बार फिर शुरू हो सके।
महिला समूह से जुड़े महिलाओं को अन्य प्रकार के उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी। इनके द्वारा बनाए गए उत्पाद को जिला स्तर के प्रोग्राम में स्टॉल लगाकर बेचने की भी व्यवस्था की जाएगी.
महिला समूह का काम दोबारा शुरू होने की बात विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के द्वारा कहीं जाने के बाद उपस्थित महिलाओं में मानो खुशी की लहर थी कई महिलाएं अपनी घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं होने की बात पूर्णिमा नीरज सिंह से कहीं. इस दौरान कई महिलाओं की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े. महिलाओं का कहना था कि महिला समूह शुरू होने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. उन्होंने पूर्णिमा नीरज सिंह को इस पहल के लिए बधाइयां भी दिया वहीँ इस मौके पर पूर्व पार्षद निरंजन कुमार, रामकृष्ण पाठक, पंचम देवी, भारती देवी ,कंचन देवी, आशा देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी.
संवाददाता, श्रीकांत कुमार