Site icon Monday Morning News Network

झरिया का प्रखंड कार्यालय को है खुद के विकास की आस

जर्जर अवस्था में झरिया अंचल कार्यालय

झरिया प्रखंड कार्यालय को आप नगर कल्याण विभाग की  संज्ञा भी दे सकते हैंं, किन्तु आज यह कार्यालय अपना ही विकास नहीं कर पा रही है। झरिया प्रखंड में कार्य कर रहे कर्मी ने अपना नाम नहीं लिखने का शर्त देकर यह बात बताई कि आज से नहीं कई सालों से यह कार्यालय इसी अवस्था में है। कई अधिकारी आये-गए लेकिन किसी ने भी आजतक इस कार्यालय की  सुध नहीं ली।

वाकई में झरिया कार्यालय जहाँ से ही पूरे झरिया विधानसभा का विकास का लेखा जोखा तैयार किया जाता है, आज उपेक्षा का शिकार हो रहा है। गजब की  विडंबना है और यही सत्य है।  पहले यहाँ प्रखंड विकास पदाधिकारी बैठते थे , अब झरिया अंचल के नाम से यह प्रखंड कार्यालय चालू है और यहाँ अंचल अधिकारी बैठते हैं । लेकिन अभी तक इस कार्यालय का ही विकास नहीं हुआ है ।

Last updated: सितम्बर 8th, 2020 by Arun Kumar