Site icon Monday Morning News Network

झरिया पुलिस ने गौ तस्करी का किया भंडाफोड, दो गाय तस्कर को पुलिस ने पकड़ा

धनबाद/झरिया रिपोर्टर। झरिया थाना क्षेत्र में गौ तस्करी का भंडाफोड मंगलवार को अहले सुबह पुलिस ने छापामारी कर किया। गौ वंश के साथ दो तस्कर को हिरासत में लिया गया। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल व हिरासत में लिए तस्करों से पूछताछ कर रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर झरिया थाना प्रभारी पंकज कुमार झा को सूचना मिली की कुछ लोग गौ बंश को जा रहे है। जिसपर झरिया इंस्पेक्टर पंकज झा के द्वारा गस्ती दल के पुअनि सच्चिदानंद गुप्ता को तत्काल सूचना दी गई गस्ती दल का नेतृत्व कर रहे ए एस आई सच्चिदानंद गुप्ता ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बनियाहीर डीएवी स्कूल मोड़ के समीप से छापामारी की।

पुलिस टीम को देखते ही तस्करी में शामिल लोग भागने लगे। इसी दौरान दो मवेशी के साथ भाग रहे दो तस्कर को पुलिस टीम दौडाकर पकड़ने में सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गये दोनों व्यक्ति फुसबंगला कंगाली पट्टी का बताया जाता है, वहीँ पुलिस दोनों पकड़े गए लोगों को थाने ले आई और पूछताछ कि जा रही हैं।

Last updated: अक्टूबर 26th, 2021 by Arun Kumar