Site icon Monday Morning News Network

झरिया विधायक के बॉडीगार्ड ने फरियादी की कर दी पिटाई, विरोध में हुई नारेबाजी

धनबाद/झरिया। आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अपनी समस्या को लेकर पहुँचे फरियादी की पिटाई झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के बॉडीगार्ड ने कर दी। जिसके बाद स्थानीय लोग विरोध में धरना पर बैठ गए हैं। जिसे लेकर कार्यक्रम में तनाव उत्पन्न हो गया है।

झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 10 दिसंबर को झरिया अंचल के पाथरडीह सुतुकडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा और विधायका पूर्णिमा सिंह उपस्थिति थे कार्यक्रम के दौरान फरियदियों की काफी भीड़ लग गई सभी फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुँचे थे इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष साधन महतो अपने ग्रमीणों के साथ समस्या को लेकर पत्र देने आए थे तभी झरिया विधायक के बॉडीगार्ड ने उनकी पिटाई कर दिया।

पिटाई के बाद साधन महतो और स्थानीय महिलायेंं आक्रोशित हो गए और धरना पर बैठ गए। साधन महतो भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद सुमित सुपकार के कहने पर हमें सीओ के पास जाने से रोका गया और झरिया विधायका के बॉडीगार्ड के द्वारा हमें और महिला के साथ मारपीट किया गया। कहाँ की जन समस्या के लिए कैंप लगाया गया था अगर समस्या लेकर उसमें गए तो क्या गुनाह था क्यों हम लोगों को रोका गया और पिटाई करवाई गई। कहा कि विरोध में हमलोग तत्काल भूख हड़ताल पर बैठेंगे उनलोगों को जवाब देना होगा कि आखिर हम लोगों पर हाथ क्यों छोड़ा गया।

Last updated: दिसम्बर 10th, 2021 by Arun Kumar