Site icon Monday Morning News Network

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने राजा तालाब सहित क्षेत्र के विभिन्न तालाबों व घाटों का किया दौरा

झरिया विधायक सह सचेतक पूर्णिमा नीरज सिंह द्वारा झरिया के राजा तालाब सहित क्षेत्र के विभिन्न तालाबों व घाटों का इस छठ पर्व को लेकर दौरा किया। इस दौरान झरिया विधायक के साथ कॉंग्रेस के कई समर्थक मौजूद थे। ज्ञात हो कि राजा तालाब झरिया कि मुख्य धरोहर के रूप में से एक हैं।

इस मौके पर झरिया विधायक ने कहा कि इस ऐतिहासिक राजा तालाब कि साफ साफ सफाई के लिए इस बार मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत अकुशल मजदूरों को लगाया गया हैं, एवं कार्य कि प्रगति कि देख रेख हेतु स्वछता निरीक्षक को भी नियुक्त किया गया हैं । झरिया विधायक के साथ कॉंग्रेस के झरिया प्रभारी प्रीतम रवानी, रत्नेश यादव व कई कॉंग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Last updated: नवम्बर 2nd, 2021 by Arun Kumar