Site icon Monday Morning News Network

झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह से प्रखंड प्रशिक्षक दल (बीटीटी) का एक प्रतिनिधिमंडल मिला, विधायक ने भरपूर सहयोग का भरोसा दिया

धनबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन कार्यरत प्रखंड प्रशिक्षक दल (बीटीटी) के सदस्यों का एक समूह बुधवार को झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह से मिले। प्रखंड प्रशिक्षकों ने विधायक पूर्णिमा सिंह को बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने उनसे 12 साल तक काम कराने बाद अब अप्रेजल (परीक्षा) के बहाने छंटनी करने का साजिश कर रहा है। उन्हें ग्रेडिंग के आधार पर उन्हें विभिन्न जिलों में स्थानान्तरित कर रही है। निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के पहल पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने फिलहाल स्थानांतरण पर रोक लगा दिये है। जिस पर विधायक पूर्णिमा सिंह ने बीटीटी सदस्यों को सदन से सड़क तक भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर बीटीटी रेखा कुमारी, शांति देवी, गुणाधर कुंभकार, मोoमुमताज, लुइस नाग आदि मौजूद थे।

Last updated: मार्च 31st, 2021 by Arun Kumar