Site icon Monday Morning News Network

विनोद बिहारी विश्वविद्यालय के आकादमिक भवन के उद्घाटन समारोह में पहुँची झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह विनोद बिहारी विश्वविद्यालय के आकादमिक भवन के उद्घाटन व प्रथम दीक्षांत समारोह में उपस्थित हुई, इस मौके पर झरिया विधायक ने कहा कि आज का दिन हमसब कोयलाञ्चल वासियों के लिए बहुत ही गौरव का दिन एवं ऐतिहासिक पल हैं, इस भवन के उद्घाटन समारोह में आकर मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही हैं।

इस मौके पर उनके साथ भाजपा के धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा भी उपस्थित थे। झरिया विधायक के साथ विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, रत्नेश यादव व कॉंग्रेस के कई कार्यकर्त्ता मौजूद थेे।

Last updated: जुलाई 22nd, 2021 by Arun Kumar