झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने जोड़ाफाटक, धनबाद के पूजा पंडाल का फीता काट कर अपने हाथों से दुर्गा माँ के पट खोल कर शुभारंभ किया। इस मौके पर झरिया विधायक ने माँ दुर्गा से झरियावासी के लिए अमन व ख़ुशी कि कामना कियें।
इस कोरोना के मद्देनज़र उन्होंने तमाम नागरिकों को शान्ति पूर्वक माँ के दर्शन को आम लोगों के लिए आह्वान भी किये उन्होंने दीप जलाकर माँ से इस कोरोना काल में सबके सुखमय जीवन व इस बीमारी से पूर्ण रूप से छुटकारा दिलाने हेतु माँ से आशीर्वाद स्वरुप मांगें।
इस मौके पर झरिया विधायक का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया, झरिया विधायक मोहलबनी, भौरा व कई क्षेत्रों के दुर्गा पंडाल में जाकर पूजा अर्चना किए और जनता कि सुख समृद्धि कि कामना किये। इस मौके पर झरिया विधायक के साथ, सूरज सिंह व कई कॉंग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
Last updated: अक्टूबर 12th, 2021 by