Site icon Monday Morning News Network

केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के खिलाफ झरिया कॉंग्रेस प्रखंड कमिटी का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल को दमन कारी नीति वाले बिल बता कर उस के विरोध में आज झरिया नगर प्रखंड कॉंग्रेस कमिटी कि ओर से एकदिवसीय धरना, प्रदर्शन अंचल कार्यालय झरिया के समक्ष किया गया।

मौके पर उपस्थित झरिया प्रखंड के कमाल खान अपने कॉंग्रेसी साथियों के साथ इस धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान वर्ग काफी उहापोह में है और सरकार को इस किसान विरोधी बिल को वापस लेना ही होगा। मौके पर कॉंग्रेस के कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Last updated: अक्टूबर 7th, 2020 by Arun Kumar