झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने मनाया शिबू सोरेन का 75वाँ जन्मदिवस
आज दिन शुक्रवार को मधुपुर शहर के गाँधी चौक पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की ओर से शिबू सोरेन का 75वाँ जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने 15 किलो का केक काटा, और वहाँ मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर केक खाया।
इस मौके पर हाजी हुसैन अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन को उनके 75 जन्मदिवस पर उनको शुभकामना देता हूँ और उनके लंबी आयु की कामना करता हूँ।जिस प्रकार उनका मार्गदर्शन हम सभी को मिलता है वो हमलोगों पर सदा बना रहे। उन्होंने कहा वे पूरे झारखंडवासी के जनप्रिय नेता है अलग झारखण्ड बनाने में उनके बलिदान को हमलोग नहीं भूल सकते।
इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्षा लतिका मुर्मू, उपाध्यक्ष जियाउल हक टार्ज़न, जिला परिषद सदस्य फारूक अंसारी, नगर अध्यक्ष प्रकाश मंडल, मुरारी पांडे, प्रकाश मंडल,दिलीप चौधरी,दिनेश्वर किस्कु,गंगा दास, डब्बू बथवाल, अल्ताफ हुसैन,विजय मरांडी, समीर आलम, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View