Site icon Monday Morning News Network

राजीव गाँधी के पुण्यतिथी पर प्रदेश कॉंग्रेस के सचिव रणविजय सिंह द्वारा जनआहार केंद्र का शुभारंभ किया गया

धनबाद/सिजुआ। स्व राजीव जी युवा, मजदूरों व किसानों के दिलो के धड़कन थे।वराजीव जी देश को एक नई दिशा देने का काम किया। भारत में संचार क्रांति लाने वाले प्रधानमंत्री को देश कभी भूल नहीं पाएगा। उक्त बातें प्रदेश कॉंग्रेस के सचिव रणविजय सिंह ने राजीव जन आहार केन्द्र के उद्धघाटन करने के बाद कही। सिजुआ स्थित पार्टी कार्यालय में कॉंग्रेस के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष शहजादा हुसैन द्वारा भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी के पुण्यतिथि पर राजीव जनआहार केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घघाटन जिला कॉंग्रेस के अध्यक्ष बजेंद्र सिंह व कॉंग्रेस प्रदेश सचिव रणविजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्व राजीव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर राजेश सिंह,अनिल सिंह,गिरजेश सिंह, फिरोज अहमद, मंटू खान, नरेश शर्मा, रंजन मिश्रा आदि मौजूद थे।

केंद्रीय चिकित्सालय धनबाद में इलाजरत कोविड के मरीजो, अस्पताल के चिकित्सक व नर्सों के बीच राजीव जन आहार के तहत कॉंग्रेस नेता रणविजय सिंह ने पौष्टीक भोजन का वितरण किया गया। साथ ही अस्पताल के एम्बुलेंस चालकों को पीपीई कीट, गलब्स व सेनेटाइजर देकर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद के एसडीएम सुरेन्द्र कुमार एवं अस्पताल के सीएमओ राजेश ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। रणविजय ने कहा कि सेवादारो का सेवा करना बहुत ही पुण्य का काम है। साथ में बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष शहजादा हुसैन मौजूद रहे।

Last updated: मई 21st, 2021 by Pappu Ahmad