‘आनंदलोक ‘, रानीगंज के सहयोग से जन-विकास सेवा संघ (कादा रोड, दुर्गापुर-3) ने बीते मंगलवार (19 सितंबर) को करीब सौ लोगों में वस्त्र वितरण किया।
दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर जन विकास संघ की पहल पर गरीबों में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम में वितरित किया गए सभी वस्त्र आनंदलोक के संस्थापक “देव कुमार सराफ़” द्वारा प्रदान किए गए।
इस आयोजन में जनविकास संघ के अध्यक्ष जयशंकर सिंह, सचिव अजय कुमार चौबे सहित विनोद कुमार यादव, इन्द्र्देव प्रसाद, चाँद खान, मो जमील, धर्मेन्द्र दास, बी मण्डल आदि संघ के काफी सदस्य उपस्थित थे।
संघ की ओर से सचिव अजय कुमार चौबे ने आनंदलोक के संस्थापक “देव कुमार सराफ़” जी का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि देव कुमार सराफ़ हमेशा ही जनकल्याण के कार्यों में आगे रहते हैं।