सालानपुर थाना अंतर्गत बॉनबीटी ग्राम निवासी निमाई दास की पत्नी ममता दास(35) की जहर खाने से मौत हो गयी। मृतिका की 12 वर्षीय पुत्री मेघा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि निमाई दास ने बीते शनिवार को पत्नी ममता निरसा भलजोड़िया मायके से विदा कर अपने साथ बॉनबीटी लेकर गया था। और रविवार को घटना घटी। इधर सूचना पाकर पहुँचे सालानपुर पुलिस ने मृतिका का अंत्यपरीक्षण कर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया, जबकि पुत्री मेघा आसनसोल जिला अस्पताल में नाजुक स्थिति बनी हुई है।
मृतिका के भाई संजीव कुमार शव को अपने साथ निरसा ले गए जहाँ अन्तिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने मौत के लिए बहन की सास माया दास, देवर निताई दास तथा पति निमाई दास पर माँ बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी बहन की शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व निमाई दास से हुआ था। एक बेटी जन्म होने के बाद तक भी निरंतर ममता को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी बहन ससुराल नहीं जाना चाहती थी। किन्तु निमाई दास जबरन उन्हें साथ ले गए। इधर मामलें को लेकर सालानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक कौशिक बनर्जी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घटना की जाँच किया जा रहा है, जिसके बाद कार्यवाही किया जाएगा।