भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह के नेतृत्व में कुसुम विहार डिजिटल सेंटर में जे. आई. आई. एवं एन. आई. आई. टी. परीक्षार्थियों के लिए सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया।
इस केंद्र के माध्यम से 6 सितम्बर 2020 तक परीक्षार्थी एवं अभिभावकों को अनवरत सेवा प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद क़े विधायक राज सिन्हा , जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह , झरिया की भाजपा नेत्री रागिनी सिंह , महामंत्री संजय झा एवं मिल्टन के अलावा भाजयुमो क़े सभी सदस्य गण उपस्थित थे।
Last updated: सितम्बर 1st, 2020 by