Site icon Monday Morning News Network

मगही भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच द्वारा धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवास का किया गया घेराव

दिनांक 27 मार्च 2022 मगही भोजपुरी मैथिली संस्कृति बचाओ मंच द्वारा धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवास घेराव किया घेराव के दौरान मंच के सदस्यों ने कहा कि विधानसभा सत्र में धनबाद तथा बोकारो जिले में मगही भोजपुरी अंगिका भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा देने के बाद उसे क्षेत्रीय भाषा से हटा दिया गया है, जिससे धनबाद तथा बोकारो जिले के इस भाषा के लोगों को काफी आहत पहुँचा है लोगों को विश्वास था कि धनबाद विधायक राज सिन्हा, इसी भाषा से आते हैं तथा मगही भोजपुरी अंगिका भाषा के लोगों के वोट से ही जीत हासिल करते हैं परंतु विधायक राज सिन्हा इस विषय में चुप्पी साध गए यदि मगही भोजपुरी अंगिका भाषा का विवाद जल्द नहीं सुलझता है तो झारखंड के मुख्यमंत्री के साथ-साथ धनबाद के तमाम विधायक एवं संसद का विरोध चरणबद्ध चलता रहेगा आज के इस घेराव कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे मंच के संयोजक मदन राम मंच के प्रवक्ता जितेंद्र पासवान,वार्ड पार्षद शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हमसब के द्वारा यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक की मुख्यमंत्री की ओर से हमारी भाषा को स्थान नहीं दे दिया जाता हैं ।

मंच के संस्थापक सदस्य बंटी सिंह, अभिषेक सिंह, महिला नेत्री गीता सिंह, समरेंद्र पासवान,विजय सिंह, कुणाल सिंह, पिंटू इम्तियाज, सोमनाथ चटर्जी, विजय गुप्ता, रौशन कुमार, धनंजय कुमार, अवधेश, संजय कुमार, आदित्य नारायण राव, सुमित्रा देवी, मनी देवी,शीला देवी, काला मणि देवी,बेबी देवी, सावित्री देवी, बदामी देवी, जूही देवी, नरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, जोगिंदर सिंह, अजय सिंह, गुड्डू सिंह, दीपक,अभिनाश, अर्जुन यादव, रमेश जितेंद्र पंकज विनोद राजा गोलू यादव, अजय मंडल प्रीतम शर्मा,फिरोज खान,सूरज सिंह, विजय कुमार के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Last updated: मार्च 27th, 2022 by Arun Kumar