Site icon Monday Morning News Network

मधुपुर की बंगला संस्कृति आज भी लोगों को आकर्षित करती है : सांसद निशिकांत दुबे

मधुपुर: पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर 200 वीं जयंती पर झारखंड बंगाली समिति शाखा मधुपुर के तत्वाधान में एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बंगाल, बिहार व झारखंड के सैकड़ों महिला पुरुष प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके पूर्व सम्मेलन की शुरूआत मुख्य अतिथि सांसद निशिकांत दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। समिति की महिलाओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मधुपुर की बंगला संस्कृति और सभ्यता आज भी लोगों को आकर्षित करती है। यहाँ की संस्कृति व बांग्ला भाषा का विकास कैसे हो इसके लिए वे काम करेंगे। उन्होंने समिति की मांग पर कहा कि मधुपुर आदर्श स्टेशन है। यहाँ निश्चित रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से टिकट काउंटर एवं आरक्षण काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बांग्ला भाषा में उद्घोषण भी किया जाएगा। इस दिशा में वह सार्थक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बांग्ला भाषा को प्रतिष्ठित करने के लिए सरकार से भी बात करेंगे।

जसीडीह कोलकाता पैसेंजर का नाम विद्यासागर पैसेंजर ट्रेन करने की मांग

समिति के पदाधिकारियों ने जसीडीह कोलकाता पैसेंजर का नाम विद्यासागर पैसेंजर ट्रेन करते हुए उक्त गाड़ी का ठहराव विद्यासागर स्टेशन पर करने की बात कही। साथ ही विद्यासागर स्टेशन पर पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की आदम कद प्रतिमा स्थापित करने पर भी गहन विचार विमर्श किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ० आशीष कुमार सिन्हा व सचिव विद्रोह मित्रा ने कहा कि सम्मेलन में बांग्ला कला संस्कृति, भाषा के अलावा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर ध्यान चर्चा कि गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर समिति के बच्चियों ने अतिथियों का भरपूर मनोरंजन किया। मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, हेमंत नारायण सिंह, भारत लाल भैया समेत काफी संख्या में समिति के महिला पुरुष सदस्य व प्रतिनिधि मौजूद थे।

Last updated: जुलाई 11th, 2018 by Ram Jha